डॉ. अरविंद गुप्ता का नारा ‘जल पियेंगे, जल पिलाएंगे, राजनीति में पैसा नहीं बहाएंगे’ अभियान के जरिए लोगों तक पहुंचाया प्रखरवाणी फर्रुखाबाद विप्लव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में फर्रुखाबाद विधानसभा क्षेत्र में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान तेज किया गया है। क्षेत्र में 100 कार्यालय खोलने के लक्ष्य के तहत पार्टी ने सात नए जन संवाद केंद्रों का उद्घाटन किया। पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इन केंद्रों का उद्देश्य आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है। डॉ. अरविंद गुप्ता ने कहा कि विधायक बनने पर इन जन संवाद केंद्रों को जनता समाधान केंद्र में परिवर्तित किया जाएगा, जिससे लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान हो सके। उनका नारा 'जल पियेंगे, जल पिलाएंगे, राजनीति में पैसा नहीं बहाएंगे' भी जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों के बीच रखा जा रहा है।
अभियान के तहत अंगूरी बाग में सौरभ कुशवाहा और घोड़ा नखास में शिवम चौहान को प्रभारी बनाया गया। ग्राम पकड़िया में राकेश पाल, सितौली में प्रशांत दीक्षित, बीजाधारपुर में अभिषेक सक्सेना, गुंजन विहार कॉलोनी नारायपुर में सर्वेश प्रजापति और ग्राम कुटरा में ओम नारायण यदुवंशी को जिम्मेदारी सौंपी गई। सितौली में संगठन विस्तार के साथ मेडिकल किट वितरण का दायित्व भी दिया गया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में पार्टी समर्थकों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। पकड़िया, सितौली और बीजाधारपुर सहित अन्य स्थानों पर कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में संगठन को मजबूत करने और जनसंवाद बढ़ाने पर जोर दिया गया।
Tags
Farrukhabad

