लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद में 8 मरीजों के सफल ऑपरेशन, सभी का उपचार निःशुल्क

प्रखर वाणी ब्यूरो 
फर्रुखाबाद।
 डॉ. राम मनोहर लोहिया (पुरुष) चिकित्सालय फर्रुखाबाद के शल्य चिकित्सा विभाग में बुधवार को मेजर (डॉ.) रोहित तिवारी एवं उनकी सर्जिकल टीम ने कुल 8 मरीजों के सफल ऑपरेशन किए। शासन की मंशा के अनुरूप सभी मरीजों का ऑपरेशन एवं उपचार पूरी तरह निःशुल्क किया गया।

शल्य चिकित्सा विभाग की ओर से जारी प्रगति आख्या के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान विभिन्न प्रकार की सर्जिकल समस्याओं से पीड़ित मरीजों का उपचार किया गया। इनमें पित्ताशय में पथरी, हर्निया, बवासीर तथा मूत्राशय की पथरी से संबंधित मरीज शामिल रहे।

ऑपरेशन के दौरान श्रीमती किरण (55 वर्ष) और श्रीमती अंजुम (40 वर्ष) का पित्ताशय की पथरी की समस्या को लेकर ऑपरेशन किया गया। श्री शिवराम (56 वर्ष) का वेंट्रल हर्निया, जबकि श्री साकिल (39 वर्ष) का बड़े आकार के डायरेक्ट इंग्वाइनल हर्निया का ऑपरेशन किया गया। इसके अलावा श्रीमती रेशमा (30 वर्ष) और श्री ब्रजेश मिश्रा (50 वर्ष) का बवासीर संबंधी ऑपरेशन किया गया। वहीं, श्री सुनील (21 वर्ष) का मूत्राशय की पथरी (वेसिकल कैलकुलस) का ऑपरेशन किया गया।

ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों की हालत स्थिर

शल्य चिकित्सा विभाग के अनुसार, ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों की स्थिति स्वस्थ एवं स्थिर है। मरीजों को फिलहाल अस्पताल के वार्ड में रखा गया है, जहां उनकी पोस्ट-ऑपरेटिव निगरानी की जा रही है।

मेजर डॉ० रोहित तिवारी ने बताया है कि अस्पताल में निःशुल्क शल्य चिकित्सा सुविधा के माध्यम से मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में विभाग की टीम लगातार कार्य कर रही है। सफल ऑपरेशन के बाद मरीजों को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने