पुलिसकर्मियों और परिजनों के लिए लगा होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर

पुलिसकर्मियों और परिजनों के लिए लगा होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर
पुलिसकर्मियों और परिजनों को मिला होम्योपैथिक उपचार का लाभ

प्रखरवाणी (फर्रुखाबाद)

पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ स्थित अस्पताल में वामा वेलनेस कैंप का आयोजन किया गया। वामा सारथी (उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) के नेतृत्व में लगे शिविर में पुलिस बल के सदस्यों और उनके परिजनों को होम्योपैथिक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सुनीं और जरूरत के अनुसार जांच व उपचार की सलाह दी।शिविर में पहुंचे पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के अनुरूप निःशुल्क होम्योपैथिक दवाएं भी वितरित की गईं। शिविर का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को उनकी व्यस्त और चुनौतीपूर्ण ड्यूटी के बीच स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनके परिवारों की सेहत का भी ध्यान रखना रहा। इस दौरान विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त की।वामा वेलनेस कैंप को पुलिस परिवारों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक सुख-समृद्धि और समग्र कल्याण से जोड़कर आयोजित किया जा रहा है। पुलिसकर्मी लगातार ड्यूटी और जिम्मेदारियों के बीच रहते हैं, ऐसे में उनके स्वास्थ्य की नियमित देखभाल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शिविर के माध्यम से पुलिस परिवारों को अपने नजदीकी स्थान पर ही चिकित्सा परामर्श और दवा की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने