जनसत्ता दल की बैठक में संगठन विस्तार और जनसरोकारों पर मंथन
प्रखरवाणी फर्रुखाबादजनसत्ता दल लोकतांत्रिक की मासिक जिला बैठक बरौन स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुशील सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सक्रिय होकर काम करने पर जोर दिया गया। युवा, महिला, बुजुर्ग, दिव्यांग, व्यापारी और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की मजबूती के साथ जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। बैठक के दौरान पार्टी की युवा इकाई में अंश भारद्वाज और सुमित कुमार को नगर सचिव (युवा) का दायित्व सौंपा गया। जिलाध्यक्ष सुशील सिंह ने कहा कि युवा किसी भी संगठन और समाज की दिशा बदलने की क्षमता रखते हैं। युवाओं को संगठन से जोड़कर उन्हें जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए आगे लाया जाएगा।जिला सचिव सिद्धांत सिंह ने कहा कि पार्टी समाज के सभी वर्गों को समानता और सम्मान के साथ साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर कार्यकर्ता लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे और संगठन को मजबूत करते हुए प्रदेश व देश की उन्नति में भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अवनीश, रामसरण राजपूत, जोगराज राजपूत, अरविंद सिंह समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।