जिले में अलग-अलग घटनाओं के 10 मुकदमे दर्ज

 जिले में अलग-अलग घटनाओं के 10 मुकदमे दर्ज


प्रखरवाणी फर्रुखाबाद 

जिले के विभिन्न थानों में सोमवार को अलग-अलग घटनाओं को लेकर 10 मुकदमे दर्ज किए गए। शमसाबाद थाने में रमापुर जसू निवासी राकेश की तहरीर पर बरई निवासी आशीष समेत चार लोगों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ। राजेपुर थाने में नगला हूशा निवासी अजय कुमार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तेज व लापरवाही से वाहन चलाकर मोटरसाइकिल में टक्कर मारने का मुकदमा दर्ज किया गया। हादसे में घायल अजय के भाई की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। कमालगंज थाने में तीन मुकदमे दर्ज किए गए। इनमें एक मामले में आरोप है कि युवक को खेलने के बहाने घर से बुलाकर गंगा में धक्का दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया। इसी थाने में महिला और उसके परिजनों से मारपीट व धमकी तथा एक युवक से गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के मामलों में भी मुकदमे दर्ज हुए।फतेहगढ़ कोतवाली में महिला की तहरीर पर उसके पति से गाली-गलौज और मारपीट के मामले में पांच नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के समैचीपुर गांव में चोर रात में घर से 2.38 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसी थाने में महिला से गाली-गलौज और मारपीट के मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। मऊदरवाजा थाने में रकाबगंज खुर्द निवासी पवन शाक्य की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ उसके और परिजनों से मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। मेरापुर थाने में नगला भवरसा निवासी अवधेश की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर उसके भाई से गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ। वहीं कोतवाली फर्रुखाबाद में हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने के मामले में चार लोगों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार सभी मामलों में तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने