चोरी, मारपीट और अवैध शराब के मामलों में मुकदमे, नौ मामलों में पुलिस की कार्रवाई

 चोरी, मारपीट और अवैध शराब के मामलों में मुकदमे, नौ मामलों में पुलिस की कार्रवाई



प्रखरवाणी (फर्रुखाबाद)

जिले में अलग-अलग घटनाओं को लेकर पुलिस ने विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज किए हैं। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी करने, युवक के लापता होने और किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फतेहगढ़ कोतवाली में बकरामऊ निवासी बृजेश कुमार के घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नकदी और जरूरी कागजात चोरी कर ले जाने के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। वहीं घर से बिना बताए युवक के चले जाने के मामले में भी मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अलावा याकूतगंज निवासी सूरजपाल के पास से 90 और जाफरी निवासी मोहित कुमार के कब्जे से 18 देशी शराब के पव्वे बरामद होने पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में अभिषेक समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।कादरीगेट थाना क्षेत्र की गंगानगर कालोनी में अनुज कुमार शर्मा और उनके स्वजन के साथ गाली-गलौज व लाठी-डंडों से मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में निशांत गुप्ता उर्फ उज्जवल गुप्ता समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। कम्पिल में सफाईकर्मी मुईन खां के साथ मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में गुलशन समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

राजेपुर थाने में बदायूं के उसावा निवासी सुरजीत के खिलाफ युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने, उसकी इच्छा के विरुद्ध रोकने और गाली-गलौज करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई है। सभी मामलों में पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने