यातायात जागरूकता माह का आगाज, सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर निकली जागरूकता रैली

पुलिस लाइन से रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, हेलमेट और सीट बेल्ट के प्रयोग के साथ यातायात नियमों के पालन की अपील...

प्रखरवाणी 

फर्रुखाबाद

यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को यातायात जागरूकता माह नवंबर-2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन फतेहगढ़ से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।

रैली के दौरान वाहन चालकों और राहगीरों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और सड़क पर यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस की ओर से बताया गया कि थोड़ी सी लापरवाही सड़क दुर्घटना का कारण बन सकती है। ऐसे में वाहन चलाते समय सावधानी बरतना और सुरक्षा नियमों का पालन करना प्रत्येक चालक की जिम्मेदारी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने