पांचाल घाट पर गंगा महाआरती और दीपोत्सव से जगमगाया गंगा तट


आस्तिक महाराज ,गुरुनानक देव जी की पावन जयंती पर हुआ आयोजन, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी सहित साधु-संतों ने की सहभागिता

प्रखरवाणी फर्रुखाबाद                                                                                                                            कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर सोमवार शाम पांचाल घाट स्थित गंगा तट पर श्री कैलाश सेवा संस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मां गंगा की महाआरती और दीपोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आस्तिक महाराज की पावन जयंती के अवसर पर आयोजित हुआ। भव्य आरती के दौरान सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी भी मौजूद रहे। उन्होंने मां गंगा की आरती में सहभागिता की। इस अवसर पर कई साधु-संतों और गणमान्य नागरिकों के साथ सैकड़ों श्रद्धालु गंगा तट पर पहुंचे। वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों के बीच हुई आरती से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

आरती के बाद गंगा तट पर दीपोत्सव और दीपदान किया गया। श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां गंगा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। घाट पर जलते दीपों की कतारों से गंगा का पावन तट रोशनी से नहा उठा। बड़ी संख्या में लोगों ने सामूहिक रूप से आरती में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। साधु-संतों ने भी धार्मिक आयोजन में सहभागिता करते हुए मां गंगा की आराधना की। आयोजन में पहुंचे श्रद्धालुओं ने दीपदान कर सुख-समृद्धि और परिवार के कल्याण की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने