नगला नादी में भाजपा नेता डॉ. युवराज सिंह ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों के बीच बैठकर सुनीं समस्याएंबुजुर्गों से लिया आशीर्वाद, युवाओं के रोजगार और गांवों के विकास को लेकर जताई प्रतिबद्धता

प्रखर वाणी ब्यूरो 
नवाबगंज/फर्रुखाबाद। अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा नेता डॉ. युवराज सिंह ने नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम नगला नादी पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गांव के बुजुर्गों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों के साथ बैठकर आत्मीय संवाद किया और उनका कुशलक्षेम जाना। भाजपा नेता के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उनके सामने रखा।

जनसंपर्क के दौरान डॉ. युवराज सिंह ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं और जरूरतों को गंभीरता से सुना। बातचीत के दौरान गांव में बुनियादी सुविधाओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते हुए कहा कि समाज के वरिष्ठ लोगों का अनुभव और मार्गदर्शन हमेशा प्रेरणादायक होता है। गांव के लोगों से मिलना और उनके बीच समय बिताना उनके लिए बेहद सुखद अनुभव है।
डॉ. युवराज सिंह ने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और अपनापन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता की वास्तविक जिम्मेदारी जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रामीणों द्वारा उठाए गए मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में लगातार जनसंपर्क कर लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य केवल मुलाकात करना नहीं, बल्कि ग्रामीणों की वास्तविक समस्याओं को समझना, युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की संभावनाओं को मजबूत करना है।

भाजपा नेता ने कहा कि गांवों का विकास तभी संभव है, जब वहां रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की आवाज सुनी जाए। इसी सोच के साथ वह लगातार क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर रहे हैं और आम लोगों से जुड़कर उनकी अपेक्षाओं को जान रहे हैं।

जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने भी क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े सुझाव साझा किए। इस मौके पर गांव के बुजुर्ग, गणमान्य नागरिक, युवा एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने