प्रकाश पर्व पर निकली भव्य शोभा यात्रा, आवास विकास तिराहा पर टीम डॉ. अरविंद गुप्ता ने पुष्प वर्षा कर किया जोरदार स्वागत

प्रखरवाणी फर्रुखाबाद: बाबा श्री गुरु नानक देव जी के 557वें महान प्रकाश पर्व के पावन उपलक्ष्य में गुरुवार, 19 नवंबर 2026 को नगर में भव्य नगर कीर्तन (शोभा यात्रा) निकाली गई। गुरुद्वारा कर्नलगंज, फतेहगढ़ से प्रारंभ होकर यह यात्रा जब शाम करीब 5:00 बजे आवास विकास तिराहा पहुंची, तो माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।  

इस अवसर पर विप्लव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरविंद गुप्ता की टीम की ओर से प्रयाग नारायण हॉस्पिटल के सामने शोभा यात्रा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंज प्यारों व संगत पर जमकर पुष्प वर्षा की और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से पीयूष शुक्ला, आर्यन दिवाकर, ओम प्रकाश शर्मा, नत्थू ठाकुर, सुमित दुबे, गौरव, अमन कश्यप, सूर्य प्रताप सिंह, जगदीप सिंह, दीपक गबलानी, शरद गुप्ता और देवेंद्र दुबे सहित कई स्थानीय नागरिक व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गौरतलब है कि इस भव्य शोभा यात्रा में गुरु तेग बहादुर जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति और धन धन बाबा दीप सिंह गतका अखाड़ा, महिमापुर के हैरतअंगेज करतब विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। यात्रा के समापन के उपरांत गुरुद्वारा साहिब, लोहाई रोड में गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने