ग्रामीणों ने कार चालक की धुनाई कर किया हंगामा, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया
प्रखरवाणी ब्यूरो
नवाबगंज फर्रुखाबाद
नवाबगंज-अचरा मार्ग पर गांव सलेमपुर के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित अर्टिगा कार ने सड़क किनारे खड़े और पैदल जा रहे लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार विपरीत दिशा में स्थित रामनिवास के मकान में जा घुसी। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में शामिल 42 वर्षीय महिला संतोषी की लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कार चालक की जमकर पिटाई कर दी और मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और चालक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।कस्बा नवाबगंज के मोहल्ला नयागनीपुर निवासी सगीर खां अर्टिगा कार से अपने दो बच्चों के साथ पैतृक गांव कुरार जा रहे थे। गांव सलेमपुर पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई। कार ने सलेमपुर निवासी संतोषी पत्नी चंद्रभान उर्फ संजू और उनकी 22 वर्षीय विवाहित पुत्री रोजी को टक्कर मार दी। कुछ दूरी पर सड़क किनारे बाइक के साथ खड़े बासूंडाडा निवासी राजीव कुमार और सोनू व अजय को भी कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार रामनिवास के मकान में जा घुसी, जिससे मकान का दरवाजा और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार पर ईंट-पत्थर भी बरसाए और चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।कस्बा नवाबगंज के मोहल्ला नयागनीपुर निवासी सगीर खां अर्टिगा कार से अपने दो बच्चों के साथ पैतृक गांव कुरार जा रहे थे।
गांव सलेमपुर पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई। कार ने सलेमपुर निवासी संतोषी पत्नी चंद्रभान उर्फ संजू और उनकी 22 वर्षीय विवाहित पुत्री रोजी को टक्कर मार दी। कुछ दूरी पर सड़क किनारे बाइक के साथ खड़े बासूंडाडा निवासी राजीव कुमार और सोनू व अजय को भी कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार रामनिवास के मकान में जा घुसी, जिससे मकान का दरवाजा और दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार पर ईंट-पत्थर भी बरसाए और चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।पुलिस ने घायलों को नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया। वहां संतोषी, देवेश और राजीव की हालत गंभीर होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि रोजी का नवाबगंज के निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा है। लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान संतोषी ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पति चंद्रभान उर्फ संजू, 22 वर्षीय पुत्री रोजी, 20 वर्षीय पुत्र बीआईपी, 18 वर्षीय पुत्र अनिकेत, 14 वर्षीय पुत्री मानसी और 11 वर्षीय पुत्री हिमांशी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं कार चालक सगीर खां की हालत भी गंभीर होने पर पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी नवाबगंज भेजा। कार में सवार दोनों बच्चों को पुलिस ने उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

