पांचाल घाट पुल की मरम्मत को लेकर डॉ. अरविंद गुप्ता की पेशकश, बोले- अनुमति मिले तो 24 घंटे में करा देंगे काम

पत्रकारों के लिए दुर्घटना बीमा और मेडिकल कवर की भी उठाई मांग, विधायक बनने पर शहर में पत्रकारों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था कराने की कही बात..

प्रखरवाणी 

फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद के लिए दावेदारी कर रहे डॉ. अरविंद गुप्ता ने शुक्रवार शाम आवास विकास स्थित अपने अस्पताल में मीडिया से बातचीत के दौरान शहर से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया। पांचाल घाट पुल की जर्जर हालत और बार-बार कराई जा रही मरम्मत को लेकर उन्होंने अपनी ओर से पहल करने की पेशकश की। डॉ. गुप्ता ने कहा कि यदि प्रशासन उन्हें अनुमति प्रदान करे तो वह 24 घंटे के भीतर पांचाल घाट पुल की मरम्मत कराने की जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि पांचाल घाट पुल से रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। पुल की खराब हालत और हर महीने होने वाली मरम्मत के चलते आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे में इस समस्या का स्थायी समाधान होना जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से इस दिशा में गंभीरता से कदम उठाने की बात कही।

मीडिया से संवाद के दौरान डॉ. अरविंद गुप्ता ने पत्रकारों की सुरक्षा और सुविधाओं का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि पत्रकार लगातार फील्ड में रहकर काम करते हैं और इस दौरान उन्हें कई तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पत्रकारों के लिए शासन स्तर से दुर्घटना बीमा और मेडिकल कवर की व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे किसी अप्रिय घटना या स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के समय उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने