महरूपुर रावी में आबकारी विभाग की दबिश, 22 लीटर अवैध शराब बरामद, 250 किलो लहन नष्ट

जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता के नेतृत्व में चला विशेष अभियान, दो अभियोग दर्ज; मोहम्मदाबाद और बोहरिकपुर की शराब दुकानों का भी किया गया औचक निरीक्षण.


प्रखरवाणी 

फर्रुखाबाद

जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत कार्रवाई तेज कर दी है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता के नेतृत्व में आबकारी टीम ने संदिग्ध ग्राम महरूपुर रावी में दबिश देकर 22 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। मौके से करीब 250 किलोग्राम लहन भी बरामद हुआ, जिसे टीम ने नष्ट करा दिया। कार्रवाई के दौरान आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में दो अभियोग पंजीकृत किए गए।

जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा ने टीम के साथ गांव में दबिश की कार्रवाई की। विभाग की ओर से अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन से जुड़े संभावित ठिकानों पर निगरानी बढ़ाई गई है, जिससे इस कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने