22 केंद्रों पर 17,376 अभ्यर्थी थे पंजीकृत, 4,519 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित..
प्रखरवाणी
फर्रुखाबाद
जनपद में रविवार को उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 दोनों पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा के लिए बनाए गए 22 केंद्रों पर दोनों पालियों में कुल 17,376 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। प्रथम पाली में 8,688 में से 6,378 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 2,310 अनुपस्थित रहे। इस पाली में 73.42 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। वहीं दूसरी पाली में 6,479 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 2,209 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में उपस्थिति का प्रतिशत 74.57 रहा।
जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देशन में परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए निर्धारित व्यवस्थाएं की गई थीं। सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की उपस्थिति से लेकर परीक्षा संचालन तक की व्यवस्थाओं पर निगरानी रखी गई। परीक्षा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराई गई और इसकी शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।
उन्होंने परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग देने वाले अधिकारियों, केंद्र व्यवस्थापकों और कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। दोनों पालियों में कहीं भी परीक्षा बाधित होने की सूचना नहीं दी गई।
