ओवरस्पीडिंग करने वाली सात कारों के चालान, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर स्कूली वाहन पर भी कार्रवाई.
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूली वाहनों की नियमित जांच के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में जांच के दौरान एक स्कूली वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चे बैठे मिले। इस पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। डीएम ने स्पष्ट किया है कि ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग और मानकों के विपरीत संचालित वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी। बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मानकों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य सचिव के निर्देश पर जनपद में 16 से 30 नवंबर तक सड़क सुरक्षा पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत परिवहन विभाग जागरूकता के साथ प्रवर्तन कार्रवाई भी कर रहा है। जिलाधिकारी ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग करने की अपील की है।
