*पुलिस पेंशनर्स से संवाद, समस्याओं के निस्तारण के लिए एएसपी ने दिए निर्देश*

*पुलिस पेंशनर्स से संवाद, समस्याओं के निस्तारण के लिए एएसपी ने दिए निर्देश*

प्रखर वाणी ब्यूरो 
फर्रुखाबाद 

पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने पुलिस पेंशनर्स के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को सुना। संवाद के दौरान सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर अपर पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान और उन्हें विभागीय स्तर पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से समस्याओं पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि सेवानिवृत्त कर्मियों को अनावश्यक परेशानी न हो। बैठक में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के साथ संवाद बनाए रखने और उनकी समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने