प्रकाश पाल ने ली संगठनात्मक बैठक, MLC और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान

प्रकाश पाल ने ली संगठनात्मक बैठक, MLC और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान

कार्यकर्ताओं को अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने के निर्देश, संगठन की मजबूती पर दिया जोर


प्रखर वाणी ब्यूरो
फर्रूखाबाद 

फर्रुखाबाद, 14 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नवनियुक्त राज्यसभा सांसद श्री प्रकाश पाल ने बुधवार को जनपद फर्रुखाबाद में संगठनात्मक प्रवास के अंतर्गत शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनावों की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक बैठकें कीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी MLC चुनावों के साथ ही वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों में अभी से पूरी ताकत के साथ जुट जाने का आह्वान किया। पन्ना प्रमुख की बैठक में मतदाताओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया इस क्रम में सदर विधानसभा की बैठक भोलेपुर स्थित जन शिक्षण संस्थान में तथा अमृतपुर विधानसभा की बैठक जमापुर मोड़ स्थित सत्यवती मैरिज लॉन में संपन्न हुईं। बैठकों में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई।भोलेपुर स्थित जन शिक्षण संस्थान में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद श्री प्रकाश पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा सर्वस्पर्शी एवं सर्वसमावेशी है। भाजपा का संगठन कार्यकर्ता आधारित है और कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण तथा जनसेवा के बल पर पार्टी लगातार चुनावों में सफलता प्राप्त करती रही है।उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी लगातार चुनावी पराजयों के बावजूद अपनी रणनीति में सुधार नहीं कर रही है। उनके अनुसार, कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति के तहत एक वर्ग विशेष को अपना आधार बनाने का प्रयास करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी युवाओं को भ्रमित कर रहे हैं और विपक्षी आंदोलनों में हिंसा तथा संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है।श्री पाल ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं और न्यायपालिका पर लगातार सवाल उठाकर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा में प्रत्येक वर्ग के सम्मान और सहभागिता को महत्व दिया जाता है तथा संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की भूमिका सर्वोपरि है।समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में पार्टी ने परिवार और धन को प्राथमिकता दी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का PDA अब ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ बनकर रह गया है।उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर चुनाव आयोग तथा ईवीएम को लेकर सवाल उठाने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी दलों को चुनावी परिणामों के लिए संवैधानिक संस्थाओं को जिम्मेदार ठहराने के बजाय आत्ममंथन करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि जहां-जहां बैलेट पेपर से चुनाव हुए हैं, वहां भी भाजपा को सफलता मिली है।चुनाव की घोषणा से पूर्व आपसी सामंजस्य से होगा एनडीए में सीटों का बंटवारा: प्रकाश पालपिछड़े वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पार्टी करा रही है निरंतर सर्वेक्षणफर्रुखाबाद। राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि चुनाव की घोषणा से पूर्व ही एनडीए में सभी मुद्दों पर आपसी सामंजस्य के साथ सीटों का बंटवारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे में पिछड़े वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए पार्टी निरंतर विभिन्न क्षेत्रों में सर्वेक्षण करा रही है।श्री पाल ने कहा कि भाजपा संगठन मजबूत सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडी गठबंधन आपसी जातिवादी राजनीति के माध्यम से चुनावी लाभ हासिल करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के संगठनात्मक कार्यकर्ता विपक्ष की ऐसी राजनीतिक रणनीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देंगे।उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को जनता का समर्थन मिलेगा।बैठक के माध्यम से उन्होंने कार्यकर्ताओं से शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनावों के लिए मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री फतेहचंद वर्मा सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता पूर्व जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर मंडल अध्यक्ष रमला राठौर जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी पूर्व विधायक श्री कुलदीप गंगवार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री उमेश बाबू राठौर, श्री कृष्ण मुरारी राजपूत, जिला उपाध्यक्ष श्री अभिषेक बाथम, श्री अभिषेक बाजपेयी एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती बबीता पाठक सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष श्री अभिषेक बाथम ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने