एआई के बढ़ते दायरे से रूबरू हुए विद्यार्थी, करियर की संभावनाओं पर हुआ संवाद

 एआई के बढ़ते दायरे से रूबरू हुए विद्यार्थी, करियर की संभावनाओं पर हुआ संवाद

कौशल विकास यात्रा-2026 में विद्यार्थियों को नई तकनीक और रोजगारपरक कौशल की दी जानकारी

प्रखरवाणी फर्रुखाबाद 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का दायरा लगातार बढ़ रहा है। शिक्षा से लेकर रोजगार तक नई तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के बीच विद्यार्थियों को भी बदलते दौर के कौशल से जोड़ने की पहल की जा रही है। इसी क्रम में आईसेक्ट की कौशल विकास यात्रा-2026 के तहत भारतीय पाठशाला इंटर कालेज में जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को एआई की मूल अवधारणा, दैनिक जीवन में इसके उपयोग और भविष्य में इससे जुड़े रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में चेतन जैन, संजू सागर, गौरव झा और केतन ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए बताया कि तकनीकी बदलाव के साथ रोजगार के क्षेत्र में भी नए अवसर सामने आ रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों के लिए पारंपरिक शिक्षा के साथ कौशल विकास पर ध्यान देना जरूरी है। एआई से जुड़े संभावित करियर क्षेत्रों और इसके लिए आवश्यक कौशलों की जानकारी पाकर विद्यार्थियों ने भी सवाल पूछे और उत्साह के साथ संवाद में भाग लिया। इस दौरान बेहतर सहभागिता करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार वर्मा, शिक्षक संजीव कुमार और समरेन्द्र शुक्ला की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक सुरेंद्र पाण्डेय, फाल्गुनी भैरवानी और तन्मय पाण्डेय भी उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार कौशल विकास यात्रा-2026 के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ रोजगारपरक कौशल और नई तकनीकों से परिचित कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि वे भविष्य में बदलती कार्यप्रणाली और करियर की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने