तनाव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में मचा हड़कंप

एक साल पहले हुई थी शादी, मोहद्दीपुर के पास चंदनिया के पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव; पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फर्रुखाबाद (राजेपुर संवाददाता)। राजेपुर थाना क्षेत्र के कड़क्का गांव में रविवार को 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल युवक के आत्महत्या करने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

मृतक की पहचान कड़क्का गांव निवासी राम बहादुर पुत्र सुखपाल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रविवार दोपहर राम बहादुर ने मोहद्दीपुर के पास चंदनिया के पेड़ पर गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
पिता सुखपाल की सूचना पर उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया गया कि राम बहादुर पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसकी शादी करीब एक साल पहले शिवानी से हुई थी। उसकी मां का नाम सुखरानी है। युवक की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शराब पीने का आदी था युवक

थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था। हालांकि, आत्महत्या करने के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने