दवा लेने जा रहे बुजुर्ग को ट्रक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

मिर्जापुर की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से सड़क पर गिरे, लोहिया अस्पताल में उपचार जारी ....

 प्रखरवाणी ब्यूरो

अमृतपुर, फर्रुखाबाद

थाना अमृतपुर क्षेत्र में दवा लेने जा रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, अमैयापुर पूर्वी निवासी जमादार पुत्र भग्गू घर से दवा लेने राजपुर जा रहे थे। इसी दौरान मिर्जापुर की ओर से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बुजुर्ग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। परिजन उन्हें लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा है।

हादसे में शामिल ट्रक संख्या HP 17 E 5791 को पुलिस ने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है। फिलहाल घायल के परिजनों की ओर से पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने