राजेपुर थाने से नौ पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण, पुलिस लाइन भेजे गए सात

एसपी आरती सिंह ने कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए किया स्थानांतरण, महिला आरक्षी भावना को थाना कम्पिल भेजा गया

प्रखर वाणी ब्यूरो
राजेपुर (फर्रुखाबाद)।

जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना राजेपुर में तैनात पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया है। 25 अक्टूबर 2026 को जारी फतेहगढ़ पुलिस के प्रेस नोट के अनुसार, उपनिरीक्षक अरविंद अवस्थी समेत पुलिसकर्मियों को नई तैनाती दी गई है।
प्रेस नोट में जारी सूची के मुताबिक, उपनिरीक्षक अरविंद अवस्थी, मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार और अजय कुमार तथा आरक्षी कुशलपाल सिंह, रविंद्र कुमार, प्रियंका और दिनेश कुमार को थाना राजेपुर से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। महिला आरक्षी भावना का स्थानांतरण थाना कम्पिल किया गया है, जबकि शिवराज सिंह को एचएम (हेड मुहर्रिर) बनाया गया है।

पुलिस विभाग की ओर से जारी प्रेस नोट में इन स्थानांतरणों का उद्देश्य जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना बताया गया है।
गौरतलब है कि एमएलसी चुनाव के दौरान राजेपुर ब्लॉक कार्यालय के गेट पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों के मोबाइल देखने को लेकर खबर सामने आई थी। इसके बाद पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, प्रेस नोट में स्थानांतरण का कारण इस प्रकरण को स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने