दिल्ली जाने के लिए स्टेशन पहुंची 16 वर्षीय किशोरी, जीआरपी ने सुरक्षित बरामद कर परिजनों तक पहुंचाने की कार्रवाई की

घर से नाराज होकर निकली थी बालिका, कमालगंज थाने में दर्ज थी गुमशुदगी की सूचना.

प्रखरवाणी ब्यूरो 

फर्रुखाबाद

घर से नाराज होकर निकली 16 वर्षीय किशोरी दिल्ली जाने के लिए फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पहुंच गई। यहां प्लेटफॉर्म नंबर एक पर गुमसुम बैठी किशोरी पर गश्त कर रही जीआरपी पुलिस की नजर पड़ी। महिला हेड कांस्टेबल स्वाती पाल ने उससे पूछताछ की तो घर से बिना बताए आने की जानकारी हुई। जांच में पता चला कि किशोरी के लापता होने की सूचना परिजनों ने कमालगंज थाने में दी थी। जीआरपी ने किशोरी को सुरक्षित रखते हुए कमालगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया।19 अक्टूबर को प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में जीआरपी टीम रेलवे स्टेशन पर गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक पर किशोरी अकेली बैठी मिली। महिला हेड कांस्टेबल स्वाती पाल उसे महिला हेल्पडेस्क पर ले गईं और बातचीत की। किशोरी ने बताया कि वह 18 अक्टूबर को घर से नाराज होकर निकल आई थी और दिल्ली जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इसके बाद जीआरपी ने कमालगंज पुलिस को सूचना दी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने