मिशन शक्ति से यातायात जागरूकता की पहल, महिला पुलिसकर्मियों और एनसीसी छात्राओं ने संभाली व्यवस्था

मिशन शक्ति से यातायात जागरूकता की पहल, महिला पुलिसकर्मियों और एनसीसी छात्राओं ने संभाली व्यवस्था

मिलिट्री चौराहे पर वाहन चालकों को किया जागरूक, हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल के साथ यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश


प्रखरवाणी  

फर्रुखाबाद 

मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल की गई। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में मिलिट्री चौराहा, फतेहगढ़ पर महिला थाना की मिशन शक्ति टीम, यातायात पुलिस और गवर्नमेंट इंटर कॉलेज की एनसीसी छात्राओं ने संयुक्त रूप से यातायात व्यवस्था के संचालन में सहयोग किया। इस दौरान वाहन चालकों और आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक और यातायात पुलिस के टीएसआई प्रभारी ने एनसीसी छात्राओं को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा और यातायात संचालन की प्रक्रिया की जानकारी दी। छात्राओं को व्यावहारिक रूप से यातायात प्रबंधन से अवगत कराते हुए सड़क पर अनुशासन और सतर्कता का महत्व समझाया गया। महिला पुलिसकर्मियों और छात्राओं ने वाहन चालकों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने के प्रति जागरूक किया। लोगों को यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए। पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहने और दूसरों की सुरक्षा में सहभागी बनने की अपील की। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने