शराब दुकानों पर आबकारी विभाग का औचक निरीक्षण, स्टॉक से लेकर सीसीटीवी तक की जांच
जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता के नेतृत्व में कार्रवाई, नियमों का पालन नहीं करने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी
प्रखरवाणीफर्रुखाबाद
अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग का प्रवर्तन अभियान जारी है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर 12 अक्टूबर को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-एक कुमार गौरव सिंह ने टीम के साथ देशी शराब दुकान जनैया सठैया, टिमरुआ, सातनपुर कोटा (क), सातनपुर कोटा (ख) और आवास विकास स्थित मॉडल शॉप का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आईजीआरएस की शिकायत का भी निस्तारण किया गया।निरीक्षण में स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था, पीओएस मशीन से बिक्री और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता जांची गई। देशी शराब दुकानों की कैंटीन का भी निरीक्षण किया गया और उपलब्ध मदिरा का अभिलेखों से मिलान किया गया। जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत अनुज्ञापियों को सभी अभिलेख अद्यतन रखने और शासन के नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।विभाग ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण में किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने और अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
