अमृतपुर में विजयदशमी पर हुआ शस्त्र पूजन, कौशल किशोर महाराज ने दिया धर्म और संस्कृति की रक्षा का संदेश

राजेपुर ब्लॉक प्रमुख डॉ. पल्लव सोमवंशी की अध्यक्षता में जुटे तीन सैकड़ा लोग, सामाजिक एकता पर दिया जोर

प्रखर वाणी ब्यूरो 
अमृतपुर, फर्रुखाबाद

 अमृतपुर स्थित जय गुरुदेव गेस्ट हाउस में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना एवं जनता दल यूनाइटेड के तत्वावधान में विजयदशमी एवं शस्त्र पूजन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परमपूज्य कौशल किशोर महाराज ने सनातन संस्कृति की रक्षा, सत्य के मार्ग पर चलने और समाज में एकजुटता बनाए रखने का संदेश दिया। समारोह में करीब तीन सैकड़ा लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजेपुर ब्लॉक प्रमुख डॉ. पल्लव सोमवंशी ने कहा कि विजयदशमी अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। समाज के सशक्तीकरण और मूल्यों की रक्षा के लिए शस्त्र और शास्त्र दोनों का ज्ञान आवश्यक है। समारोह में विश्व क्षत्रिय परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राजावत ‘छोटे’, पूर्व सैनिक एवं समाजसेवी सर्वेंद्र सिंह राठौर, प्रधानाचार्य अनिल सिंह गहरवार, वरिष्ठ अधिवक्ता ओपी राठौर और शिववीर सिंह सोलंकी सहित अन्य अतिथियों ने भी विचार रखे। वक्ताओं ने सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और सामाजिक मूल्यों को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
समारोह का आयोजन श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष ठा. मंथन सिंह, जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष ठा. आलोक सिंह और पूर्व प्रधान प्रबल प्रताप सिंह भोले के नेतृत्व में किया गया। मंच संचालन अवनीश सोमवंशी ने किया। इस दौरान शिव कुमार सिंह परमार, बलराज सिंह गहरवार, प्रदीप सिंह भद्दू, घनश्याम सोमवंशी और पूर्व एडीओ पंचायत ओमकार सिंह सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधि, पत्रकार और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। आयोजन में उत्कर्ष सिंह, कुलदीप सिंह, अर्पण राणा, राहुल परिहार, जितेंद्र चौहान, मनोज सिंह गौर, विक्की ठाकुर, गौरव राठौर, प्रिंस सिंह, कुलदीप सोमवंशी समेत बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने