मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों व कल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक
प्रखर वाणी ब्यूरो
फर्रुखाबाद
मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह ने थाना कम्पिल में मिशन शक्ति केंद्र को मॉडल मिशन शक्ति केंद्र के रूप में विकसित कर उसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिसकर्मियों को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने और महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने तथा जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित करना अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।
Tags
Farrukhabad